रुद्रप्रयाग, नवम्बर 13 -- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा 2026 ने इस बार आस्था के साथ कारोबार के भी नए आयाम गढ़े। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए चढ़ावे से बदरी-केदार मंदिर समिति की कमाई 51 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। वहीं, बदरीनाथ धाम के पास स्थित देश के पहले गांव माणा में भी पर्यटकों की भारी आमद से स्थानीय कारोबारियों की खूब चांदी रही। यात्रा के समापन की ओर बढ़ते कदमों के बीच बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की इस वर्ष की यात्रा ने आय के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। 11 नवंबर को शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद होने तक बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को विभिन्न स्रोतों से कुल 51 करोड़ 18 लाख 45 हजार 901 रुपये की आय प्राप्त हुई। कपाट बंद होने के अ...