नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- चार धाम यात्रा एक धार्मिक यात्रा है, जिसका खास महत्व होता है। इस यात्रा के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए निकलते हैं। केदरानाथ धाम की बात करें, तो आज यानी 22 अप्रैल को इसके कपाट खोल दिए गए हैं। केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है और चार धामों में से एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। मान्यता है कि केदारनाथ के दर्शन करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और शिव लोक में स्थान मिलता है। केदारनाथ धाम के पास कई दिव्य कुंड भी मौजूद है, जहां लोग दर्शन के लिए जरूर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 2 दिव्य कुंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो केदारनाथ धाम के करीब है। यह भी पढ़ें- Bhimshila: प्रलय में जो पत्थर बना केदारनाथ मंदिर की ढाल, फिर शुरु हुई उसकी चर्चादिव्य कुंड के नाम ...