छपरा, जून 26 -- Chapra News सोनपुर। प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम शुक्रवार को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर सोनपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया जुलूस निकाला गया और विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। सोनपुर के सोनपुर आदम, मियांबाग, सवाइच के राइन अखाड़ा, पहाड़ी चक के अलावा मुस्लिम टोला, मुरथान, शेख डुमरी, कसमर, नयागांव, दिघवारा आदि स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाला गया । हसन- हुसैन की गूंज से इलाका गुंजायमान रहा। दिघवारा में मुहर्रम जुलूस में रही भीड़ दिघवारा । मुहर्रम को लेकर दिघवारा के नगर पंचायत के बरबन्ना, बसतपुर, शंकरपुर रोड, शीतलपुर, सैदपुर, बगही, मानुपुर, बस्तीजलाल व हराजी आदि जगहों से ताजिया जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- Gay...