छपरा, जून 27 -- Chapra News सोनपुर - छपरा फोर लेन पर सोनपुर थाने के यदुवंशी नगर के समीप हुई घटना सोनपुर। सोनपुर - छपरा फोर लेन पर सोनपुर थाने के यदुवंशी नगर के समीप शनिवार को छपरा से सोनपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा गिट्टी लोडेड एक डंपर अचानक पलट गया । इस घटना में डंपर चालक जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल सोनपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया । चालक के नाम व पते की जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। इस सड़क मार्ग पर थोड़ी देर के लिए वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ । सूचना पर आसपास के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। उनलोगों ने घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए सोनपुर अनुमंडल अस्पताल भेजवाया । सूचना पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार भी पुलिस बल...