छपरा, जून 30 -- Chapra News मढ़ौरा। एक संवाददाता उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शारदा राय के टोला में आयोजित समर कैंप का समापन मंगलवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

समापन समारोह अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सूर्यदेव सिंह ने की। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई गतिविधियों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने गीत, कविता, कहानी, चित्रकला सहित विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। प्रधानाध्यापक सूर्यदेव सिंह ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सीखने के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने भी समर कैंप के अनुभव सा...