छपरा, जून 27 -- Chapra News फोटो: 8 शनिवार को सदर अस्पताल के पास यात्री शेड का लोकार्पण करते डॉ. एस.के. पाण्डेय, उपमहापौर रागिनी देवी, पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह व अन्य छपरा, एक संवाददाता।

लियो क्लब की पहल समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन ने सदर अस्पताल के समीप यात्रियों एवं मरीजों की सुविधा के लिए नव निर्मित यात्री शेड का लोकार्पण शनिवार को किया। उद्घाटन डॉ. एस.के. पाण्डेय, उपमहापौर रागिनी देवी, पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह, वार्ड 17 के पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, लायंस क्लब के अध्यक्ष अभिषेक किशोर तथा अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष अमित सोनी ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों को लाभ मिलेगा। डॉ. एस.के. पाण्डेय ने इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

शराब जब्ती डोरीगंज में ...