Chapra News लेन-देन के विवाद में हुई मारपीट पति-पत्नी घायल
छपरा, जून 30 -- Chapra News मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के सुंदर गांव मे रुपये के लेन-देन विवाद को लेकर हुई मारपीट मे पति-पत्नी घायल हो गये। इस मामले मे सुंदर गांव निवासी दिनेश मांझी की पत्नी मिनता देवी द्वारा मशरक थाना मे प्राथमिकी दर्ज करा कर गांव के ही नंद कुमार मांझी व परिजन को आरोपित किया है। कहा गया है कि नंद कुमार से नकद 10 हजार रुपये लिये थे जिसे ब्याज समेत लौटा दिया। फिर दुबारा देनदार द्वारा रुपये देने का दबाव बनाया जाने लगा। इसी विवाद को लेकर नंदन कुमार मांझी उनकी पत्नी और अनके भाई अशोक मांझी द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी जिसमे मुझे बचाने आए मेरे पति दिनेश मांझी घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.