Chapra News रामपुर गांव में श्रद्धापूर्वक याद किए गए स्वामी सहजानंद सरस्वती
छपरा, जून 26 -- Chapra News 5- जलालपुर के रामपुर गांव में शुक्रवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते ग्रामीण जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर गांव में स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान संगठन द्वारा शुक्रवार को किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई तथा तथा उनके योगदान को याद किया गया। जदयू किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भोला सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जदयू के वरीय नेता ललनदेव तिवारी, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, हम सेकुलर के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुश पांडेय, बनियापुर के बीस सूत्री अध्यक्ष शिवनारायण पटेल, अशोक सिंह, पप्पू सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सोनू कुमार, गोलू सिंह व अन्य थे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.