Chapra News बहला-फुसलाकर युवती को अगवा किया, प्राथमिकी दर्ज
छपरा, जून 27 -- Chapra News गड़खा । चैनपुर मठिया गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर युवती के चचेरे भाई ने गड़खा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी बहन दिल्ली में रहती थी और कुछ माह पूर्व गांव आई थी। घटना की रात वह घर में सोई हुई थी। सुबह परिजनों की नींद खुली तो युवती घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना की रात घर पर फोन आया था। फोन करने वाले की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रूप में बताई गई है। आरोप है कि युवक ने बहला-फुसलाकर युवती का अपहरण कर लिया। साथ ही उसके पिता, भाई, मां एवं भाभी की भी घटना में संलिप्तता होने की बात कही गई है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.