Chapra News प्रसव के लिए रुपये मांगने के आरोप में दो कर्मियों पर कार्रवाई
छपरा, जून 26 -- Chapra News तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल के प्रसूति केंद्र में सामान्य प्रसव कराने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने की शिकायत मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई की है। इस मामले में प्रसूति केंद्र में कार्यरत जीएनएम शोभा कुमारी और एएनएम किरण कंजूर को तत्काल प्रभाव से प्रसव केंद्र की ड्यूटी से हटाकर रेफरल अस्पताल के अन्य कार्यों में लगाया गया है। साथ ही दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिकायत शहनेवाजपुर निवासी सचिंद्र सहनी ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की सामान्य डिलीवरी कराने के लिए दोनों स्वास्थ्यकर्मियों ने पांच हजार रुपये की मांग की। यह भी पढ़ें- प्रसूति केंद्र में रुपये मांगने का आरोप, जांच के आदेश शिकायत मिलने के बाद अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक बिहारी शरण ने मामले की जांच कर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.