छपरा, जून 27 -- Chapra News 30 सुपरवाइजर व 101 टीमें रहेंगी तैनात एकमा। 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो विशेष अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार एवं डॉ. इरफान अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली प्रखंड मुख्यालय से निकलकर नगर पंचायत एकमा बाजार, ब्लॉक रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लोगों को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाने के लिए जागरूक किया। रैली में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर, प्रखंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, बीसीएम प्रियंका कुमारी, हेल्थ एजुकेटर विनोद चौधरी, लेखपाल ब्रजेश कुमार सिंह, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर परवेज अख्तर, एएनएम, आ...