Chapra News तरैया व पचरौर बाजार में शौचालय नहीं होने से परेशानी
छपरा, जून 27 -- Chapra News तरैया । तरैया विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजार तरैया में आज तक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण यात्रियों, दुकानदारों और बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर महिला यात्रियों एवं महिला ग्राहकों को शौच के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्वच्छ भारत मिशन का प्रभाव भी यहां दिखाई नहीं देता। महिलाओं को मजबूर होकर खुले में शौच जाना पड़ता है। इसी प्रकार प्रखंड के ब्रिटिश कालीन पचरौर बाजार में भी सार्वजनिक शौचालय का अभाव है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस संबंध में तरैया बाजार के मिठाई दुकानदार धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं कपड़ा व्यवसायी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कई जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की गई, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई पहल नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.