Chapra News डूबने से मृत तीन लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि बांटी
छपरा, जून 30 -- Chapra News नगरा। प्रखंड क्षेत्र की नदी में डूबने से हुई मौत के मामलों में पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान का चेक सौंपा। इस दौरान नगरा निवासी प्रियंका कुमारी,पटेढ़ा निवासी गीता देवी और धूपनगर निवासी नीलम देवी को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। चेक प्राप्त करने के बाद परिजनों ने सरकार व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को सरकार की निर्धारित व्यवस्था के तहत शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है,ताकि दुख की इस घड़ी में परिवार को कुछ आर्थिक संबल मिल सके। इस अवसर पर तुजारपुर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.