छपरा, जून 26 -- Chapra News तरैया । थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में शुक्रवार की शाम में ट्रक के धक्के से साइकिल सवार घायल हो गया। वह फरीदपुरा गांव का उपेंद्र सिंह बताया गया है। घायल का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। ट्रक छोड़कर चालक फरार बताया जाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...