छपरा, जून 27 -- Chapra News मढ़ौरा। इसुआपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार ने बताया कि उसरी कला निवासी विशाल कुमार यादव मारपीट की घटना में घायल हुए हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। किशोरी से मारपीट मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रामचक बरदहियां गांव में आपसी विवाद को लेकर एक किशोरी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नागेंद्र राय की पुत्री प्रतिमा कुमारी ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही रितु कुमारी, मंजू देवी...