Chapra News ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर खाते से 40 हजार निकालने का आरोप
छपरा, जून 26 -- Chapra News दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के लोहच्छा पुल के पास स्थित पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर एक महिला ने खाते से 40 हजार रूपये निकाल लिए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता फूलवंती देवी ने शुक्रवार को संचालक को नामजद कर डेरनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि वह उक्त ग्राहक सेवा केंद्र में गई थी और अपने खाते से छह हजार रूपये की निकासी की थी। पैसा निकालने के अगले दिन से चार बार में उसके खाते से कुल 40 हजार रुपए की अवैध तरीके से निकासी कर ली गई। पीड़िता ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर ही संदेह व्यक्त किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.