छपरा, अगस्त 22 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रसादी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 80 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान प्रसादी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, पुलिस साहनी एवं विकास कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि धंधेबाज बाइक से शराब लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रसादी गांव में शादी स्थल के समीप घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से करीब 80 लीटर शराब बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...