Chapra News: 80 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
छपरा, जुलाई 1 -- Chapra News: परसा । स्थानीय थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के कोहरा मठिया में कार्रवाई कर बाइक से शराब लेकर बिक्री करने जा रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए उनके कब्जे से 80 लीटर देसी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों में अन्याय गांव निवासी पंकज कुमार राय तथा मुजौना निवासी विक्रम कुमार शामिल हैं। दोनों बाइक पर शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की तथा बुधवार की दोपहर बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
किशोरी लापता रेपुरा से किशोरी लापता, चार पर अपहरण की प्राथमिकी मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.