Chapra News: 71 लीटर देशी व विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
छपरा, सितम्बर 14 -- Chapra News: अमनौर । अमनौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शनिवार की संध्या छापेमारी कर लगभग 21 लीटर अंग्रेजी व 50 लीटर देशी शराब जब्त की । साथ ही शराब बिक्री से संबंधित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसआई बिपिन कुमार महतो के नेतृत्व में गश्ती में निकली पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी ग॔डक बांध व थाने से महज सौ गज की दूरी पर बलहां में छापामारी की। एएसआई सुचित कुमार के नेतृत्व में आमनौर के हुस्सेपुर डबरा नदी के पास छापामारी कर बाइक सवार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया गिरफ्तार धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: चेहराकलां में देसी शराब बरामद,धंधेबाज फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.