छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: मकेर । मकेर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम रेवा घाट के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर 5,259 लीटर अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया। इस दौरान शराब की खेप की लाइनिंग कर रहे तीन अन्य लोगों समेत कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में ट्रक चालक हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी हरीश, लाइनर सुमित कुमार सिंह, सचिन और जितेंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और शराब तस्करी के अन्य कड़ियों की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि हरियाणा से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप एक ट्रक से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही है तथा उसके आगे-पीछे निजी वाहनों से लाइनर चल रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई सूचना पर एसआई सुनील कुमार पुलिस बल के साथ रेवा घाट पहुंच...