छपरा, अक्टूबर 24 -- Chapra News: योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर छपरा, हमारे संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत देने के लिए पीएम राहत योजना संचालित की जा रही है। योजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करना है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों को 'राहवीर' सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। ऐसे मददगारों को 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर सम्मानित किया जाता है। यह भी पढ़ें- Dumka News: उपायुक्त ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक इससे दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में आम ना...