Chapra News: 21 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल
छपरा, अगस्त 17 -- Chapra News: इसुआपुर। थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 21 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सहवां गांव निवासी चंद्रमा गिरि के पुत्र वकील गिरि के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रविवार की संध्या गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब की खरीद-बिक्री के लिए रामचौरा गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वकील गिरी को 21 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.