छपरा, सितम्बर 21 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छपरा नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर व कचरा-मुक्त बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में नगर निगम क्षेत्र के 20 चिन्हित क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट (सीटीयू) स्थलों पर विशेष सफाई कर कचरा व गंदगी हटाई गई। अभियान के दौरान नगर निगम की सफाई टीमों ने चिन्हित स्थलों पर जमा कचरा, मलबा और अन्य अपशिष्ट को हटाकर आसपास के क्षेत्रों की भी साफ-सफाई की। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्वच्छता ही सेवा अभियान' के तहत मढ़ौरा में चला सफाई अभियानस्वच्छता अभियान की जागरूकता सफाई के बाद स्थलों को व्यवस्थित किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि दोबारा वहां कचरे का जमाव न हो। नगर निगम की ओर से सीटीयू स्थलों के आसपास रहने वाले लोगों और आम नागरिकों को भी जागरूक कि...