छपरा, अगस्त 25 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान मुफ्फसिल थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर संजय राय को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संजय राय मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वर्ष 2009 के चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाना कांड के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय राय, पिता राजेन्द्र राय उर्फ शिवपुजन राय, ग्राम आटा, थाना मढ़ौरा, जिला सारण का निवासी है। पुलिस जा...