छपरा, सितम्बर 21 -- Chapra News: हिंदी पखवारे के तहत रामाशीष शर्मा सेवा संस्थान ने कराया आयोजन फोटो 16 लेखन प्रतियोगिता में चयनित सृष्टि कुमारी व आदित्य कुमार को पुरस्कृत करते विभूति कुमार सिंह व अन्य मढ़ौरा। एक संवाददाता हिंदी पखवारे के तहत रामाशीिष शर्मा सेवा संस्थान की ओर से मढ़ौरा प्रखंड के नरहरपुर स्थित सक्सेस मंत्र पब्लिक स्कूल में 'इंडिया नहीं, भारत' विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बेहतर लेखन के लिए सूरज शर्मा ने प्रथम, तरुण कुमार ने द्वितीय व आदित्य कुमार और सृष्टि कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया...