छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: होटल के पीछे जनरेटर रूम से शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार एकमा। एकमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एकमा बाजार स्थित एक होटल के समीप छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी विक्की कुमार तथा प्रदीप प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 1.08 लीटर शराब बरामद की। शराब होटल के पीछे बने जनरेटर रूम से बरामद की गई। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: दस लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...