Chapra News: हैजलपुर व बाघाकोल में टूटे बांध की मरम्मत शुरू नहीं, लोगों में चिंता
छपरा, अक्टूबर 8 -- Chapra News: मकेर, सारण ए सं। प्रखंड के हैजलपुर और बाघाकोल गांव में गंडक नदी के टूटे मुख्य बांध की अब तक मरम्मत शुरू नहीं हो सकी है। इससे आसपास के ग्रामीणों में फिर से बाढ़ का पानी आने की आशंका बनी हुई है। दोनों स्थानों पर करीब दो से तीन सौ फीट की दूरी में बांध टूट गया है। फिलहाल गंडक नदी का पानी बांध से निकलकर पुराने बहाव क्षेत्र में लौट गया है और जलस्तर भी कम होने लगा है। इसके बावजूद ग्रामीणों को आशंका है कि नेपाल में दोबारा भारी बारिश होने पर गंडक नदी में पानी बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में टूटे बांध से पानी दोबारा गांवों और खेतों में फैलने का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से टूटे बांध की मरम्मत जल्द शुरू कराने की मांग की है। दो दिन पहले जल संसाधन विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर टूटे बांध का जायजा लिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.