छपरा, अक्टूबर 4 -- Chapra News: हिन्दुस्तान की खबर के बाद विधायक ने मांगी जांच छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मकेर के हेजलपुर में टूटे तटबंध की मरम्मत और मजबूतीकरण पर दो वर्षों में करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद तटबंध टूटने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

तटबंध की जांच की मांग आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में तटबंध पर हुए कार्य और खर्च का मामला प्रमुखता से सामने आने के बाद मांझी विधायक रणधीर सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। विधायक ने कहा कि तटबंध की मरम्मत में यदि गड़बड़ी हुई है या कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही बरती गई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच के बाद जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

बाढ़ की गंभीर स्थिति उन्होंने कहा कि सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद तटबंध का टूटना गंभीर मामला है। जांच सि...