छपरा, जुलाई 31 -- Chapra News: 85 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों का होगा सम्मान

समारोह का आयोजन छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान परिवार की ओर से आयोजित 'हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2026' का आयोजन शनिवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, डाक बंगला रोड, छपरा में होगा। समारोह में वर्ष 2026 की मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से ऑन स्पॉट शुरू होगा, जबकि समारोह का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा。

विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, छपरा विधायक छोटी कुमारी, मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, डिप्टी मेयर रागिनी कुमारी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि...