छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल फोटो:12 मंगलवार को रुक -रुक कर हो रही बारिश के पानी से जलमग्न नगरपालिका चौक से थाना चौक रोड छपरा, एक संवाददाता। मंगलवार को रुक-रुककर हुई हल्की बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कुछ ही देर की बारिश के बाद शहर की मुख्य और संपर्क सड़कें पानी से लबालब हो गईं। कई सड़कों पर लंबे आकार में पानी का बहाव होने से आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जलजमाव की स्थिति नगरपालिका चौक से थाना चौक, डाक बंगला रोड, मौना-साढ़ा रोड, साहेबगंज-मौना रोड, कटहरी बाग से रावल टोला, गांधी चौक से नेहरू चौक, एसडीएस कॉलेज रोड, भगवान बाजार थाना रोड, गुदरी बाजार रोड और राजेंद्र कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति रही। राजेंद्र क...