Chapra News: हल्की बारिश ने खोली छपरा सदर अस्पताल की बदहाली, जलजमाव और कीचड़ से मरीजों व एंबुलेंस की बढ़ी परेशानी
छपरा, जुलाई 4 -- Chapra News: फोटो 3 सदर अस्पताल परिसर में जल जमाव के बाद मरीजों की परेशानी छपरा, हमारे संवाददाता । करोड़ों रुपये की लागत से छपरा सदर अस्पताल परिसर में आधुनिक महिला अस्पताल का निर्माण कराया गया है, लेकिन हल्की बारिश ने अस्पताल परिसर की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
जलजमाव की स्थिति शनिवार को हुई कुछ देर की बारिश के बाद अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में जलजमाव और कीचड़ फैल गया, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग से लेकर ओपीडी, पोस्टमार्टम हाउस और सिविल सर्जन कार्यालय तक जाने वाले रास्तों पर पानी भर गया। जगह-जगह कीचड़ जमा होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। मरीजों को गोद में उठाकर या पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.