छपरा, जुलाई 8 -- Chapra News: 13 तरैया हरपुर फरीदन मिडिल स्कूल में वर्ग खाली तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के हरपुर फरीदन मध्य विद्यालय में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और संस्कृत विषय के शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे इन विषयों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और छात्रों को निजी कोचिंग का सहारा लेना पड़ रहा है। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक करीब 450 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनके पठन-पाठन के लिए कम से कम 11 शिक्षकों की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में मात्र सात शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें अधिकांश शिक्षक हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के हैं।

शिक्षकों की कमी विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और संस्कृत के शिक्षकों के अभाव में इन विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। कक्षा आठ की छात्राएं स्वीटी कुमारी, रिया कुमारी और आश...