छपरा, जुलाई 11 -- Chapra News: फोटो- 12 डेरनी थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के 10 वें वर्षिकोत्सव में यजमान के रूप में पूजन करती थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी व अन्य श्रद्धालु दरियापुर।

हनुमान मंदिर का वर्षिकोत्सव डेरनी थाना परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर के 10 वा वर्षिकोत्सव समारोह शनिवार को भक्ति और उल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। सुबह में श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद अखंड अष्टयाम शुरू हुआ। थाना परिसर में स्थापित मंदिर के कारण थाने में पदस्थापित पुलिस कर्मी भी पूजा में उल्लास पूर्वक शामिल हुए। थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी मुख्य यजमान बन पूजा पर बैठी। फिर बिधि विधान के साथ पूजा सम्पन्न हुई। आस पास के महिला व पुरुष श्रद्धालु भी काफी संख्या में एकत्र हो मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। स्थानीय महिलाओं ने मंगल गी...