छपरा, अगस्त 31 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। सारण पुलिस ने अवतारनगर थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवा टोला निवासी राकेश राय के रूप में हुई है। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि सारण जिले में अपराध के विभिन्न मामलों में वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अवतारनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त राकेश राय इलाके में मौजूद है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राकेश राय अवतारनगर थाना कांड में नामजद अभियुक्त है। ...