छपरा, जुलाई 9 -- Chapra News: सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण परसा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा का औचक निरीक्षण गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया। आने के साथ ही अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डों के अलावे आउटडोर,इंडोर,वेटिंग हॉल सहित सभी कमरों में गंदगी एवं आ रही दुर्गंध पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।

स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई उन्होंने बताया कि अस्पताल की साफ-सफाई पर वे काफी नाराज हैं और इसे लेकर एजेंसी को सख्त निर्देश भी दिया गया कि या तो साफ सफाई में सुधार करें अन्यथा हटाया जाएगा। उन्होंने अस्पताल से जुड़ी सभी पंजीयों को अपने पास मंगवाया एवं बारीकी से उसकी जांच की। बंद पड़े अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए जिलाधि...