छपरा, अगस्त 14 -- Chapra News: फोटो 2 : छपरा जंक्शन स्थित पार्सल कार्यालय में रखे गए सामान की डॉग स्क्वायड की टीम जांच करती हुई छपरा, हमारे संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सारण जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीवान जंक्शन पर श्वान दस्ते ने की सघन जांचसुरक्षा व्यवस्था के उपाय छपरा जंक्शन से लेकर जिला मुख्यालय और सीमावर्ती थाना क्षेत्रों तक पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार वाहन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने के साथ निगरानी भी तेज कर दी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वा...