छपरा, जुलाई 20 -- Chapra News: भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम डीएम ने तैयारियों को लेकर की बैठक छपरा, नगर प्रतिनिधि। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शहर के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यहां सुबह में मुख्य अतिथि द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में बैठक हुई।

तैयारी की समीक्षा बैठक में डीएम ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले के गौरवशाली अतीत और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का अवसर है। मुख्य समारोह स्थल पर सुरक्षा,...