Chapra News: स्नान करने गया युवक नदी में डूबा
छपरा, अगस्त 30 -- Chapra News: दिघवारा, निस । प्रखंड के आमी नमामि गंगा घाट पर रविवार की दोपहर अपने दोस्त के साथ स्नान करने गया 18 वर्षीय युवक उफनती गंगा नदी में डूब गया जबकि उसका दोस्त बच गया। गंगा नदी में डूबा युवक दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर ककढ़ियां गांव के मूल निवासी व वर्तमान में दिघवारा नयाटोला के सुमन कुमार सिंह का पुत्र कृष कुमार है। युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सीओ व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अवतारनगर थाना व दिघवारा थाना की पुलिस समेत सीओ मिट्ठू प्रसाद पहुंच एसडीआरएफ की टीम से मदद लेने को कहा। वहीं युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही युवक के पिता सुमन कुमार सिंह व अन्य स्वजन बदहवास होकर पहुंचे और मदद की गुहार की। प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा:गंडक का पानी घटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.