छपरा, अक्टूबर 23 -- Chapra News: छपरा जंक्शन से लौट रहे युवक के साथ लूट छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन से घर लौट रहे एक युवक को स्कॉर्पियो सवार नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शुक्रवार को अपना शिकार बना लिया। नशा देकर बेहोश करने के बाद बदमाश उसका सारा सामान लेकर फरार हो गए। युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकुली गांव के पास सड़क किनारे मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, युवक करीब चार-पांच महीने पहले रोजगार के लिए हैदराबाद गया था। वहां से ट्रेन से छपरा जंक्शन पहुंचने के बाद वह घर जाने के लिए निकला। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उसे यह कहकर गाड़ी में बैठा लिया कि उन्हें भी हकुली जाना है। युवक उनके झांसे में आ गया। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने उसे नशा देक...