छपरा, अगस्त 9 -- Chapra News: मशरक, एक संवाददाता। मशरक प्रखंड के बंगरा गांव स्थित जे एन पब्लिक स्कूल में आधुनिक एवं कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) रोबोटिक, डाटा साइंस, कम्यूनिटी हेल्थ एवं मेडिकल टेक्नोलॉजी लैब का उद्घाटन रविवार को मशरक सीओ राहुल कुमार ने किया। कार्यक्रम में विश्वजीत कुमार सिंह, प्रो यूएस ओझा, डॉ कौशल्या, स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार, सीए सोनू सिंह, पुष्कल गिरि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्राचार्य राजीव सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक एवं व्यावहारिक कौशल से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। इन लैब की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशल, नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान एवं तकनी...