Chapra News: स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी
छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: अमनौर/ तरैया, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमनौर की चिकित्सा टीम ने धरहारा मठिया मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान लगभग 40 छात्र-छात्राओं की जांच कर उन्हें आवश्यक नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तबस्सुम व एएनएम विक्की कुमारी ने बच्चों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान कई बच्चों में सर्दी एवं खांसी की शिकायत पाई गई, जिन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाएं दी गईं। उधर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तरैया आदर्श मध्य विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष चिकित्सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.