Chapra News: सोनबरसा व घोरहट मठिया लूटकांड का उद्भेदन, 3 लुटेरे गिरफ्तार
छपरा, अक्टूबर 12 -- Chapra News: मांझी । मांझी थाना पुलिस ने सोनबरसा निवासी राज कुमार भारती के घर में हथियार के बल पर हुई लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सदर एसडीपीओ-2 प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में मांझी थाना पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, साथ ही लूटे गए जेवरात में से कुछ जेवर बरामद भी किया है। गिरफ्तार अपराधियों में कोपा थाने के बलडीहा के कुक्कू नट, घोघवलिया के पिंटू नट उर्फ अलबेला नट व भागीरथ नट शामिल हैं। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि लूटे गए जेवर को दाउदपुर बाजार स्थित उत्तम ज्वेलर्स नामक दुकान में बेच दिया है। सूचना के बाद रविवार को एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में मांझी सहित पांच थानों की पुलिस ने दाउदपुर स्थित दुकान में छापेमारी कर लूटा गया जेवर बरामद किया और दुकान संचालक व दाउदपुर निवासी स्व. ठाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.