Chapra News: सोनपुर-रेवा बांध पथ पर शरण लेने लगे ग्रामीण, छह नावों का परिचालन शुरू
छपरा, सितम्बर 30 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और तेज धारा के कारण परसा प्रखंड के दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। परसादी दियारा, बलिगांव, बहलोलपुर, लतरहिया, मनकी मनमाल सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। ग्रामीण घर छोड़कर सोनपुर-रेवा बांध पथ पर शरण लेने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- चार पंचायतों के ग्रामीणों की तबाह हुई जिंदगानी, रोजी-रोजगार पर असरबाढ़ राहत कार्य दियारा क्षेत्र में आवागमन और राहत कार्य के लिए छह नावों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है, ताकि उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। गंडक नदी के तेज प्रवाह के कारण परसादी दियारा और बलिगांव के कई गांवों का संपर्क मार्ग बंद हो गया है। सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.