छपरा, अगस्त 23 -- Chapra News: सोनपुर। सोनपुर थाने के सबलपुर , शिकारपुर, गंगाजल, दरियापुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से किया। थानाध्यक्ष ने रविवार की शाम में बताया कि मारपीट के पुराने मामले में फरार चल रहे शिकारपुर के कृष्णा महतो, गंगाजल के विकास राय, सबलपुर चाईटोला के राहुल कुमार और दरियापुर के रामसागर महतो को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...