Chapra News: सोनपुर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ बाबा जड़भरत नाथ की प्रतिमा स्थापित
छपरा, अक्टूबर 26 -- Chapra News: बैंड बाजे -गाजे के साथ निकली गई भव्य शोभा यात्रा जगह - जगह की गयी पुष्प वर्षा सोनपुर। सोनपुर प्रखंड की कल्याणपुर पंचायत के बैजलपुर गांव के समीप नारायणी तट पर अवस्थित तपोभूमि जड़भरत स्थान में सोमवार को महान तत्वज्ञानी व ऋषि बाबा जड़भरत नाथ की प्रतिमा विधि - विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ स्थापित की गई। इस पावन अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बाबा जड़भरत नाथ की दिव्य व भव्य प्रतिमा का धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। बाबा जड़भरत नाथ के जयकारे और पवित्र वैदिक मंत्रों के उद्घोष से आसपास का वातावरण गूंज रहा था । ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। पूरा आयोजन जड़भरतनाथ मंदिर की नई कमेटी के कुशल प्रबंधन और देखरेख में संपन्न हुआ। बाबा जड़भरत नाथ की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में सोनपुर के शिवबच्चन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.