छपरा, अक्टूबर 17 -- Chapra News: अनुमंडल के सोनपुर थाना, नयागांव थाना, पहलेजा थाना, हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च सोनपुर। दुर्गा पूजा में शांति -व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से शनिवार को सोनपुर अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीओ स्निग्धा नेहा और एसडीपीओ सुमित कुमार आर्य के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने अनुमंडल के सोनपुर थाना, नयागांव थाना, पहलेजा थाना, हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में सोनपुर थाने के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, नयागांव थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, हरिहरनाथ थानाध्यक्ष विकास कुमार, पहलेजा थानाध्यक्ष संदीप कुमार समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च सोनपुर थाने से निकल कर बरबट्टा बाजार, रजिस्ट्री बाजार, प्रखंड कार्यालय, पीएनबी चौक,...