छपरा, नवम्बर 3 -- Chapra News: सेवानिवृत्त रेलकर्मियों और एक दिवंगत रेलकर्मी के आश्रित को शॉल व पीपीओ प्रदान कर किया गया सम्मानित सोनपुर। सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों के लिए समापक भुगतान-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सामान्य सेवानिवृत्ति के तहत सेवानिवृत्त हुए 16 रेलकर्मियों और एक दिवंगत रेलकर्मी के आश्रित को अपर मंडल रेल प्रबंधक ने शॉल व पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के सेवाकाल के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ सेवानिवृत्ति से संबंधित देय राशि और पेंशन संबंधी दस्तावेजों के भुगतान की प्रक्रिया को सुगम बनाना था। इस अवसर पर मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी, चि...