छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: डीआरएम ने एलएचएस व समपार फाटकों का किया निरीक्षण सोनपुर। सोनपुर मंडल में रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

डीआरएम का निरीक्षण डीआरएम अमित शरण ने गुरुवार को विभिन्न समपार फाटकों और निर्माणाधीन-विकसित किए गए लिमिटेड हाइट सबवे का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ संरक्षा, गुणवत्ता, जल निकासी की व्यवस्था व जनमानस की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने सोनपुर-भगवानपुर रेलखंड के बीच स्थित समपार फाटक संख्या-4 (स्पेशल ) पर निर्मित लिमिटेड हाइट सबवे का निरीक्षण किया । मंडल रेल प्रबंधक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोगिता और स्थानीय लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समपार फाटक...