छपरा, अगस्त 14 -- Chapra News: सोनपुर मंडल में लाल गाड़ी के माध्यम से चलाया गया सघन टिकट जांच अभियान सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में राजस्व संरक्षण और अनियमित यात्रा पर नियंत्रण के लिए दिघवारा-शाहपुर पटोरी रेलखंड में लाल गाड़ी के माध्यम से सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

टिकट जांच अभियान अभियान के दौरान टिकट जांच कर्मचारियों की विशेष टीम ने विभिन्न ट्रेनों व स्टेशनों पर व्यापक जांच की । इस कार्रवाई में कुल 169 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे जुर्माना व अतिरिक्त किराया वसूलते हुए रेलवे को कुल 1,05,830 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। सोनपुर मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित व सुव्यवस्थित रेल सेवा के संचालन में सहयोग प्रदान करें। यह...