छपरा, अक्टूबर 8 -- सोनपुर में स्वच्छता अभियान और दिघवारा में पिकअप चोरी Chapra News: स्वच्छ व व्यवस्थित बनाया जा रहा रेलवे परिसर सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छ, सुंदर रेलवे परिसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को मंडल के विभिन्न स्थानों पर ट्रैक साइड व चिन्हित लीगेसी वेस्ट स्थलों की विशेष सफाई की गई। अभियान के दौरान पूर्व में चिन्हित लीगेसी वेस्ट व कचरा डंपिंग स्थलों की गहन सफाई कर कचरे को व्यवस्थित रूप से हटाया गया। नगरपालिका प्राधिकारियों एवं अधिकृत वेस्ट प्रोसेसरों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एकत्रित लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण एवं उचित प्रसंस्करण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सफाई अभियान में ट्रैकमैन, गैंग ...